Hindi News / अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में ‘रिसर्च पेपर राइटिंग एवं जर्नल पब्लिकेशन सपोर्ट पर वर्कशॉप...

JHARKHAND NEWS : अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में ‘रिसर्च पेपर राइटिंग एवं जर्नल पब्लिकेशन सपोर्ट पर वर्कशॉप का आयोजन

Edited By:  |
jharkhand news

रांची : अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड ने अपनी विज़न और मिशन के अनुरूप तथा संस्थापक अध्यक्ष एवं कुलाधिपति के आशीर्वाद से, अमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज द्वारा इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (IIC) के अंतर्गत ‘रिसर्च पेपर राइटिंग एवं जर्नल पब्लिकेशन सपोर्ट वर्कशॉप: रिसर्च पेपर रिजेक्शन के कारण’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन 5 मई 2026 को किया.

इस अवसर पर अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के कुलपति डॉ. अशोक के. श्रीवास्तव ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. बसुदेव प्रधान, एसोसिएट प्रोफेसर, ऊर्जा अभियांत्रिकी विभाग, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड ने बताया कि रिसर्च पेपर के रिजेक्शन के प्रमुख कारणों में खराब मैन्युस्क्रिप्ट संरचना, नवीनता (Novelty) की कमी तथा अपर्याप्त साहित्य समीक्षा शामिल हैं.

उन्होंने स्पष्ट वैज्ञानिक लेखन,डेटा की सही व्याख्या और जर्नल के दिशा-निर्देशों का पालन करने के महत्व पर जोर दिया. साथ ही,उन्होंने प्लेजरिज़्म (साहित्यिक चोरी) और अनुचित लेखकीय प्रथाओं जैसे नैतिक मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की.

इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को रिसर्च पेपर की गुणवत्ता सुधारने और उसके स्वीकृति (Acceptance) की संभावना बढ़ाने के लिए व्यावहारिक रणनीतियों की जानकारी दी गई. कुल मिलाकर, यह सत्र शोधकर्ताओं को प्रभावशाली और प्रकाशन-योग्य वैज्ञानिक कार्य तैयार करने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करने वाला रहा.