Hindi News / ईद मिलादुन्नबी पर गिरिडीह में निकला भव्य मोहम्मदिया जुलूस, गूंजे नारे सरकार की...

JHARKHAND NEWS : ईद मिलादुन्नबी पर गिरिडीह में निकला भव्य मोहम्मदिया जुलूस, गूंजे नारे सरकार की आमद

Edited By:  |
jharkhand news

ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर गिरिडीह में श्रद्धा और उत्साह के साथ मोहम्मदिया जुलूस निकाला गया। मोहनपुर स्थित अंजुमन नूरी मस्जिद, बोड़ो अंजुमन समेत विभिन्न स्थानों से निकले जुलूस में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान “नारे-ए-तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “सरकार की आमद मरहबा” जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।जुलूस के दौरान मोहनपुर में कांग्रेस जिला कमिटी की ओर से फल, बिस्कुट और पानी की व्यवस्था की गई।

कांग्रेस नेता मनीर आलम के नेतृत्व में आयोजित सेवा कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सतीश केडिया,युवा जिला अध्यक्ष मो सोहेल समेत अन्य नेताओं ने लोगों का स्वागत किया और ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी।वहीं, जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई तथा जुलूस के दौरान निगरानी रखी गई।