Live

JHARKHAND NEWS

चतरा पुलिस ने शुरु किया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, SP ने हेलमेट बांट कर लोगों को किया जागरुक

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

चतरा : झारखंड केचतरा में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान की शुरुआत की. अभियान की शुरुआत एसपी ने सड़क सुरक्षा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर की, जो पूरे जिले में घूमकर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देगा.

कार्यक्रम के दौरान एसपी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी का मुख्य कारण लापरवाही एवं हेलमेट, सीट बेल्ट का उपयोग न करना है. इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने मौके पर उपस्थित बाइक चालकों को हेलमेट वितरित किए और सभी से अपील करते हुए कहा कि वे स्वयं भी नियमों का पालन करें और दूसरों को भी प्रेरित करें.

एसपी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें,तेज गति से वाहन न चलाएं,ओवरलोडिंग से बचें और शराब पीकर गाड़ी चलाने जैसी खतरनाक प्रवृत्तियों से दूर रहें. उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सिर्फ कानून का विषय नहीं,बल्कि जीवन से जुड़ा विषय है. हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह स्वयं और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखें.

एसपी ने कहा कि सड़क दुर्घटना के बाद का'गोल्डन आवर'किसी भी घायल के जीवन और मृत्यु के बीच का सबसे निर्णायक समय होता है. उन्होंने बताया कि“फर्स्ट आउट ऑफ़ द एक्सीडेंट”यानी हादसे के ठीक बाद के शुरुआती कुछ मिनट अगर सही तरीके से उपयोग कर लिए जाएँ,तो गंभीर से गंभीर घायल की जान बचाई जा सकती है. इसलिए हर नागरिक का कर्तव्य है कि दुर्घटना देखते ही तुरंत घायलों को बिना देर किए नजदीकी अस्पताल तक पहुंचाने में मदद करें और एक अच्छे नागरिक बनें.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें