Live

JHARKHAND NEWS

लायंस क्लब रघुनाथ खरकिया अस्पताल चिरकुंडा में लगा 1000 वां मुफ्त नेत्र जांच शिविर

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

निरसा : धनबाद के निरसा स्थित लायंस रघुनाथ खरकिया नेत्र अस्पताल चिरकुंडा में रविवार को 1000वां नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि लायंस वीणा चटर्जी लायंस एवं विशिष्ट अतिथि प्रदीप चटर्जी द्वारा फीता काटकर एवं स्व. रघुनाथ खरकिया के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया. इसके बाद सभी अतिथियों को अस्पताल कमिटी द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. सभी ने अस्पताल द्वारा किये जा रहे सेवा के बारे में विस्तृत जानकारी दी.

अस्पताल के निदेशक विनोद अग्रवाल ने कहा की 30 साल पहले उनके बड़े भाई स्व. बसंत अग्रवाल एवं जगदीश अग्रवाल ने इस अस्पताल का नीव लायंस क्लब के सहयोग से रखा था. तब से आज तक यह अस्पताल अपने नि:स्वार्थ कामों के लिए जाना जाता है. यह कहते हुए मुझे काफी खुशी हो रही है कि पूरे देश में यह पहला ऐसा अस्पताल है जो एक हजारवां मुफ्त नेत्र जांच शिविर लगा रहा है. इसके पीछे हमारे दोनों भाई एवं अस्पताल कमिटी का भरपूर सहयोग रहा है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें