Hindi News / NDA विधायकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण,18 जून को वोटिंग

झारखंड में राज्यसभा चुनाव का काउंटडाउन : NDA विधायकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण,18 जून को वोटिंग

Edited By:  |
jharkhand mein rajyasabha chunaw ka countdown

रांची:झारखंडमें दो सीटों पर होने वालेराज्यसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है. मतदान में महज अब कुछ घंटे रह चुके हैं. ऐसे में चुनाव से ठीक एक दिन पूर्व एनडीए के सभी विधायक एक साथ रांची के एक होटल में मौजूद है. इस दौरान विधायकों को 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है. साथ ही यह भी तय किया जा रहा है कि किसी प्रकार की कोई चूक मतदान केंद्र पर या मतदान के समय ना हो. होटल में एनडीए के सभी विधायकों के हर प्रकार के सुख सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है.

वहीं, एनडीए के सभी विधायक गुरुवार को एक साथ बस से सुबह 8:30 बजे विधानसभा के लिए प्रस्थान करेंगे. वहीं, गुरूवार देर शाम तक नतीजों पर भी विराम लग जाएगा.