Hindi News / बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर नई सुविधाओं का किया उद्घाटन

झारखंड दौरे पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर नई सुविधाओं का किया उद्घाटन

Edited By:  |
jharkhand daure par kendriye nagrik uddyan mantri

रांची:केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू बुधवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर यात्रियों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कई नई नागरिक सुविधाओं का शुभारंभ किया. एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री औररक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भगवान बिरसा मुंडा फीचर वॉल, बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा, यात्री कैफे, अवसर काउंटर, किड्स जॉन और फ्लाइब्रेरी का उद्घाटन किया. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एयरपोर्ट पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण आदिवासियों के सम्मान और बिरसा मुंडा की वीरता का प्रतीक है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के कारण ही आज आम आदमी हो या लोअर क्लास, वे हवाई यात्रा कर रहे हैं. अब एयरपोर्ट पर यात्रियों को 10 रुपये में चाय, 20 रुपये में कॉफी और 10 रुपये में स्नैक्स की सुविधा के साथ बच्चों को किड्स जोन और फ्लाइब्रेरी कि सुविधा भी प्रदान की जाएगी.