JHARKHAND CHUNAV : मध्यप्रदेश के CM पहुंचे खलारी, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ समेत कई नेताओं ने उन्हें किया भव्य स्वागत

Edited By:  |
Reported By:
jharkhand chunav

रांची : झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के कद्दावर नेता सह मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हेलीकॉप्टर से रांची के खलारी पहुंचे. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, कांके विधानसभा प्रत्याशी डॉ. जीतूचरण राम समेत कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर जोरदार स्वागत किया. इसके बाद चुनावी सभा में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए.