जदयू सांसद खीरु महतो का बड़ा बयान : बोले- नीतीश कुमार के बेटे निशांत को बनाया जाए बिहार का सीएम
रांची : बिहार में राजनीतिक हलचल के बीच राज्यसभा सांसद और जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता खीरु महतो ने बड़ा बयान दिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन करने के बाद उन्होंने संवाददाता से बात करते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार के पुत्र निशांत को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया जाय. उन्होंने पूर्व सीएम राबड़ी देवी का हवाला देकर निशांत को बिहार की गद्दी सौंपने की मांग की है.
रांची में खीरु महतो ने कहाभाजपा का नहीं, बल्कि जदयूकोटे से सीएम हो, तभी बिहार में हंगामा थमेगा. नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद राज खुलेगा. भाजपा के सीएम उम्मीदवारी को सिरे से खारिज किया. उन्होंने कहा नीतीश कुमार राज्यसभा जाने का फैसले क्यों और किस कारण से लिए?ये फैसला लेने से पहले पार्टी के अंदर विचार विमर्श करना चाहिए था.
आपको बता दें कि गुरुवार को बिहार से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कुल 6 राज्यसभा उम्मीदवारों ने विधानसभा में नामांकन किया. इसमें एनडीए से 5 और राजद से 1 उम्मीदवार ने नॉमिनेशन किया. इधर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी है. इसको लेकर जदयू कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पटना में जमकर तोड़ फोड़ की है. जदयू कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री का पद नहीं छोड़ें.
रांची से राजीव मोहन की रिपोर्ट—