Hindi News / सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से ई.आनंद पुष्कर पार्टी के उम्मीदवार

जदयू की अधिकारिक घोषणा : सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से ई.आनंद पुष्कर पार्टी के उम्मीदवार

Edited By:  |
jdu ki aadhikarik ghoshana

पटना : जद(यू) के प्रदेश कार्यालय में बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की अध्यक्षता में सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी जिला अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक हुई. आज के इस महत्वपूर्ण बैठक में सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए के घटक दल जद(यू) के ई.आनंद पुष्कर के उम्मीदवारी की अधिकारिक घोषणा हुई और कहा गया कि पुष्कर की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी लोग एकमुश्त सहयोग और समर्थन देंगे. बैठक में मांझी विधायक रणधीर कुमार सिंह भी मौजूद थे. इस अवसर पर विधान पार्षद संजय गांधी जी का भी आशीर्वाद व मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ.

खबर मिलते ही शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई. सभी ने पुष्कर को जीत की अग्रिम बधाई दी. शिक्षकों का कहना है कि पुष्कर दिन-रात शिक्षक हित में कार्य करते रहे हैं और उम्मीद ही नहीं बल्कि विश्वास है कि वे और मजबूती के साथ काम करते रहेंगे. इस अवसर पर विधान पार्षद संजय गांधी का भी मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ.

"काम किया है,

काम करेंगे."