अजब-गजब : जमुई के भाई-बहन ने कर दिया कमाल, आंखों पर पट्टी बांधकर पढ़ते हैं किताब, बच्चों का टैलेंट देखकर लोग हैरान

Edited By:  |
Jamui's brothers and sisters read a book with blindfolded eyes.

JAMUI :जमुई के सिमुलतला के भाई-बहन ने कमाल कर दिया है। जी हां, लोगों के मन की बातों को बताकर वे हैरान कर दे रहे हैं। उनकी प्रतिभा को देखकर जिले के साथ-साथ बिहारवासी भी हैरान हैं।

जमुई की बेटी राशि और बेटा ऋषि दोनों लोगों की माइंड रीडिंग बखूबी कर रहे हैं। हैरत की बात ये है कि दोनों आंखें बंद कर किताबें भी पढ़ लेते हैं और कोई कलर भी बता देते हैं। बड़ी बात ये है कि दोनों भाई-बहन माइंड रीडिंग का कोर्स भी कर रहे हैं और लोगों के मन को पढ़ पा रहे हैं।

इनके माता-पिता आर्थिक रुप से बेहद कमजोर हैं। गुजरात में ही मेहनत मजदूरी करते हैं और किसी तरह से इन्हें शिक्षा दे पा रहे हैं। वे बहुत मेहनत करने के बाद अपने बच्चों का भरण-पोषण कर रहे हैं। फिलहाल दोनों बच्चों की अद्भुत प्रतिभा को देखकर लोग दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर हैं। दोनों बच्चों को कई जगह सम्मानित भी किया जा चुका है।