जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट
घटना में 7 लोग घायल, घायलों को भेजा गया अस्पताल
गिरिडीह : बड़ी खबर गिरिडीह से जहां बिरनी थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है. घटना में करीब 7 लोग घायल हो गये.
बताया जा रहा है कि बिरनी थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में जमीन विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. दोनों पक्षों की ओर से महिलायें भी एक दूसरे पर हमला कर दी. दोनों ओर से जमकर ईंट पत्थर चला है . मारपीट में 7 लोग घायल हो गये हैं. घायलों में महिलायें भी शामिल है. घायलों को पहले बिरनी सीएचसी में प्राथमिक इलाज किया गया. गंभीर रुप से घायल 2 लोगों को बाहर रेफर कर दिया गया. घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।