Bihar Crime : आईटीबीपी जवान ने पिता को गोली मारी और फिर खुद को उड़ाया
लखीसराय:- लखीसराय से इस वक्त की बड़ी खबर है जहांबड़हिया थाना क्षेत्र के खुटहा चेतन टोला में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। छुट्टी पर घर आएITBP के जवान ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पूरे गांव में हलचल है। मौके पर पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी पहुंच चुके हैं। घटना मंगलवार देर शाम बड़हिया थाना क्षेत्र के खुटहा चेतन टोला की है। जानकारी के अनुसार छुट्टी पर घर आएITBPजवान विकास कुमारने किसी पारिवारिक विवाद के बाद अपने पिता उदय सिंह को गोली मार दी। घटना के तुरंत बाद ही जवान ने खुद को भी गोली मार ली। ग्रामीणों के मुताबिक, पिता की हत्या के बाद जवान अपने बड़े चाचा पर भी हमला करने पहुंचा, लेकिन उन्होंने किसी तरह भागकर जान बचाई। घटना के बाद पूरा गांव दहशत में आ गया।
पुलिस ने बताया कि पिता का शव घर के अंदर मिला, जबकि जवान का शव घर से कुछ दूरी पर स्थित दुर्गा स्थान के पास पड़ा मिला। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जानकारी मिलते ही लखीसराय एसपी अजय कुमार और एसडीपीओ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मामला पूरी तरह पारिवारिक विवाद का लग रहा है।
लखीसराय जिला से आत्मानंद सिंह की रिपोर्ट