Hindi News / फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप की मेजबानी करेगा राज्य,सीएम बोले-झारखंड के लिए गर्व की...

हेमंत सोरेन से मिले मेजर जनरल : फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप की मेजबानी करेगा राज्य,सीएम बोले-झारखंड के लिए गर्व की बात

Edited By:  |
hemant soren se mile major general

रांची: कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मेजर जनरल सज्जन सिंह मान (जीओसी, 23 इन्फैंट्री डिविजन) एवं नोडल ऑफिसर डूरंड कप कर्नल हेमचंद्रा ने सीएम हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट की. उन्होंने बताया कि फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप में झारखंड पहली बार मेजबानी कर रहा है.यह टूर्नामेंट आगामी 26 जुलाई से शुरू होने की संभावना है. इस मौके पर उन्होंनेमुख्यमंत्री को टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए की जा रही तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं विभिन्न विभागों के साथ समन्वय की विस्तृत जानकारी दी.मौके पर राज्य के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार भी मौजूद रहे.

'डूरंड कप देश का ऐतिहासिक एवं गौरवशालीटूर्नामेंट'

इस संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि डूरंड कप देश का ऐतिहासिक एवं गौरवशाली फुटबॉल टूर्नामेंट है. इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर झारखंड को प्राप्त होना गर्व का विषय है. हेमंत सोरेन ने कहा कि खेल के क्षेत्र में राज्य की पहचान लगातार देश-दुनिया में मजबूत हो रही है और ऐसे बड़े आयोजनों से यहां के खिलाड़ियों को प्रेरणा एवं बेहतर अवसर प्राप्त होंगे.

'राज्य सरकार खेलों के विकास के लिएप्रतिबद्ध'

मुख्यमंत्री ने कहा कि डूरंड कप आयोजन से जुड़ी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया. टूर्नामेंट में शामिल खिलाड़ियों, टीम प्रबंधनों एवं खेल प्रेमियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसका विशेष ख्याल रखा जाए. सीएम ने कहा कि राज्य सरकार खेलों के विकास के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है.