Hindi News / राज्यसभा चुनाव को लेकर जीत सुनिश्चित पर हुई चर्चा

हेमंत सोरेन से मिले भूपेश बघेल : राज्यसभा चुनाव को लेकर जीत सुनिश्चित पर हुई चर्चा

Edited By:  |
hemant soren se mile bhupesh baghel
  • रांची: कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में रविवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अजय शर्मा ने मुलाकात की. झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में घमासान मचा हुआ है. मुलाकात के दौरान आगामी राज्यसभा चुनाव–2026 से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया. बैठक में राज्यसभा चुनाव में गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीतिक तैयारियों, समन्वय और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर रचनात्मक संवाद हुआ.

  • भूपेश बघेल ने किया जीत का दावा
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रवेक्षक भूपेश बघेल ने दावा किया है कि महागठबंधन राज्यसभा की दोनों सीटों पर जीत दर्ज करेगा. सीएम आवास से बाहर निकलने के बाद मीडिया से बातचीत में बघेल ने कहा कि सभी मुद्दों पर सहमति बन चुकी है और शाम को गठबंधन विधायक दल की बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा होगी.

  • राज्यसभा चुनाव को लेकर महागठबंधनएकजुट
  • वहीं,कांग्रेस नेता अजय शर्मा ने साफ कहा कि किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है और कल दोनों उम्मीदवार एक साथ नामांकन दाखिल करेंगे. शाम को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली गठबंधन विधायक दल की बैठक में भूपेश बघेल और अजय शर्मा भी शामिल होंगे. राज्यसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन अब पूरी तरह एकजुट नजर आ रहा है.