Hindi News / नहाने के दौरान डूबने से 1 की मौत,3 बच्चों के डूब जाने की...

समस्तीपुर में बड़ा हादसा : नहाने के दौरान डूबने से 1 की मौत,3 बच्चों के डूब जाने की आशंका

Edited By:  |
samastipur mein bada hadsa samastipur mein bada hadsa

समस्तीपुर:जिले केमुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हकीमाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार करीब 5 से 6 बच्चे नहाने के लिए नदी गए थे, इसी दौरान तीन बच्चों के डूब जाने की आशंका जताई जा रही है.

इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है. बताया जा रहा है कि NDRF की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर बच्चों की तलाश में जुट गई है. पूरे इलाके में अफरा-तफरी और चिंता का माहौल बना हुआ है,जबकि परिजन घटनास्थल पर डटे हुए है. राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है.