देवघर पहुंचे जयराम महतो : बाबा मंदिर में विधि-विधान से की पूजा-अर्चना,मांगा आशीर्वाद
देवघर: डुमरी विधायक जयराम महतो रविवार को बाबानगरी पहुंचे. जयराम महतो ने बैद्ययनाथ धाम में भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और राज्य और क्षेत्र के लिए सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की.
समर्थकों की जुटी भीड़
विधायक के देवघर पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग बाबा मंदिर परिसर में जुट गए. जयराम महतो से मिलने और उन्हें देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. मंदिर परिसर में समर्थकों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया.
विधायक ने श्रद्धालुओं और समर्थकों से की मुलाकात
पूजा-अर्चना के बाद विधायक ने श्रद्धालुओं और समर्थकों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना. इस दौरान लोगों में उनसे मिलने और तस्वीर खिंचवाने को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला. उनके आगमन से बाबा मंदिर परिसर में चहल-पहल का माहौल बना रहा.श्रद्धालुओं ने भी उनके साथ बाबा बैद्यनाथ के दर्शन किए और क्षेत्र की खुशहाली एवं विकास के लिए प्रार्थना की. विधायक के इस धार्मिक दौरे को लेकर उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया.





