हेमंत सोरेन को झटका : डिस्चार्ज पिटीशन को PMLA कोर्ट ने किया खारिज, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ी मुश्किलें
रांची:जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कोर्ट का झटका मिला है. पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने डिसचार्ज पिटीशन खारिज कर दिया है. पीएमएलए कोर्ट में दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रखा गया था.अदालत के इस फैसले के बाद अब मामले में आरोप गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. ईडी ने इस केस में हेमंत सोरेन समेत करीब डेढ़ दर्जन लोगों को आरोपी बनाते हुए चार्जशीट दाखिल की है. अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था.इस मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत करीब डेढ़ दर्जन लोगों को आरोपी बनाया गया है.
इस मामले में खुद को निर्दोष बताते हुए 05 दिसंबर,2025 को याचिका दाखिल कर हेमंत सोरेन ने आरोप मुक्त करने की गुहार लगाई है. मामले में ईडी ने कई बार छापेमारी की थी. मामले में संलिप्त कई लोगों को समन जारी कर ईडी दफ्तर बुलाकर पूछताछ की गई थी .
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत करीब डेढ़ दर्जन के खिलाफ ईडी जांच करते हुए की है चार्जशीट दाखिल मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,समेत कई जमीन कारोबारी को गिरफ्तार कर भेजा था. 31 जनवरी 2024 को ईडी ने पूछताछ के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद 28 जून 2024 को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी.