Hindi News / पत्थर और लाठी से पीटकर युवक की हत्या,आरोपी की तलाश जारी

चांडिल में महुआ शराब पीने को लेकर विवाद : पत्थर और लाठी से पीटकर युवक की हत्या,आरोपी की तलाश जारी

Edited By:  |
chandil mein mahuwa sarab pine ko lekar vivad chandil mein mahuwa sarab pine ko lekar vivad

सरायकेला: जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के सालगाडीह गांव में महुआ शराब पीने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान सालगाडीह निवासी छूटू लोहार के रूप में हुई है. परिजनों और ग्रामीणों ने भादुडीह निवासी अवैध महुआ शराब कारोबारी मानिक मंडल पर पत्थर और लाठी-डंडे से पीट-पीटकर जान लेने का आरोप लगाया है.

महुआ शराब पीने के दौरान हुई थीकहासुनी

सूत्रों के अनुसार रोज की तरह मंगलवार शाम को छूटू लोहार शराब पीने के लिए मानिक मंडल के घर गया था. वहां महुआ शराब पीते-पीते दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि उग्र होकर मानिक मंडल ने गर्म पानी फेंकने के बाद पत्थर और लाठी-डंडे से छूटू पर हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल छूटू को आनन-फानन में एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

आरोपी फरार, पुलिस जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही चांडिल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आरोपी मानिक मंडल घटना के बाद से फरार है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

पुलिस ने नहीं की हत्या की पुष्टि

चांडिल थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी. अभी तक पुलिस ने इसे हत्या के रूप में दर्ज नहीं किया है. प्रथम दृष्टया मामला मारपीट और शराब को लेकर विवाद का लग रहा है. मामले की जांच की जा रही है और फॉरेंसिक टीम से भी जांच कराई जाएगी.फिलहाल गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है.