Hindi News / नशे में धुत्त युवकों ने पुलिस पर किया हमला, 5 अरेस्ट

हाजीपुर में शराबियों का हंगामा : नशे में धुत्त युवकों ने पुलिस पर किया हमला, 5 अरेस्ट

Edited By:  |
hajipur me sharabiyon ka hungama

हाजीपुर : खबर है हाजीपुर से जहां शराब के नशे में धुत्त युवकों ने जमकर बवाल किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देख हंगामा कर रहे लोगों ने हमला बोल दिया। इस मारपीट में दारोगा घायल हो गए। वहीँ सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी आरोपियों को अरेस्ट कर लिया।

मामला हाजीपुर के नगर थाना इलाके का है जहां गर्दनिया चौक पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे चार युवकों को पकड़ने गई नगर थाना की पुलिस पर युवको ने हमला कर दिया। इस हमले में दरोगा घायल हो गए जिन्हें ईलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।हालांकि मामूली रूप से चोटिल होने के कारण दरोगा का ईलाज कर डिस्चार्ज कर दिया गया।

वहीँ पुलिस ने दुबारा कार्रवाई करते हुए आरोपी पांच युवको को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा कि चार से पांच की संख्या में युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे जिसकी सूचना पर पुलिस पहुंची थी। सभी को जेल भेजने की कवायद की जा रही है।

ऋषभ की रिपोर्ट