Hindi News / महात्मा गांधी सेतु के पास गंगा नदी में नाव पलटी, 10 लोग लापता,...

BIG BREAKING : महात्मा गांधी सेतु के पास गंगा नदी में नाव पलटी, 10 लोग लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

Edited By:  |
big breaking big breaking

वैशाली : इस वक्त की बड़ी खबर वैशाली के हाजीपुर से है जहां राघोपुर के तरसिया दियारा से राहत शिविर की ओर आ रही नाव महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-9 के पास अचानक पलट गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक नाव पर सवार करीब 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम द्वारा नदी में सर्च अभियान शुरु हो गई है.

बताया जा रहा है कि नाव पर सवार सभी लोग तरसिया दियारा के रहने वाले थे और बाढ़ के बीच अपने घर से राहत शिविर की ओर आ रहे थे. इसी दौरान महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-9 के पास नाव का संतुलन बिगड़ा और नाव गंगा नदी में पलट गई. नाव पलटने की खबर मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके के लिए रवाना की गईं.

वैशाली डीएम वर्षा सिंह और एसपी शुभांक मिश्रा भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव अभियान का जायजा लिया. पुलिस के मुताबिक सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया. कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि लापता लोगों की तलाश लगातार जारी है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है.

हाजीपुर से ऋषभ कुमार की रिपोर्ट--