Hindi News / एक शख्स ने अपनी पत्नी को पीट पीट कर किया गंभीर रुप से...

हैवान बना पति : एक शख्स ने अपनी पत्नी को पीट पीट कर किया गंभीर रुप से घायल, आरोपी पति गिरफ्तार

Edited By:  |
haiwa banaa pati

रामगढ़:बड़ी खबर रामगढ़ से जहांभुरकुंडा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को पीट पीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया. आस पास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पुलिस पहुंची और पति को गिरफ्तार कर लिया. वहीं घायल महिला को इलाज के लिए रांची रिम्स भेज दिया है.

जिले के भुरकुंडा की यह अमानवीय घटना पति और पत्नी के संबंध को तार-तार कर देने वाली है. पत्नी बंद घर के फर्स पर चीखती चिल्लाती अपने जीवन की गुहार लगा रही है. लेकिन निर्दय पति ने पत्नी को पत्थर से सिर पर प्रहार करके गंभीर रुप से घायल कर दिया. घर से निकलने वाले चीख पुकार सुन कर आस पास के लोग जब उसके घर पहुंचे तो दृश्य देख कर परेशान हो गये और इसकी सूचना तुरत पुलिस को दी.

मौके पर पहुंची पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया और गंभीर अवस्था में घायल महिला को इलाज के लिए रिम्स भेजा जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है.