Hindi News / लखीसराय पुलिस ने अंतरजिला गांजा तस्कर गिरोह के 5 सदस्यों को दबोचा

बड़ी सफलता : लखीसराय पुलिस ने अंतरजिला गांजा तस्कर गिरोह के 5 सदस्यों को दबोचा

Edited By:  |
badi safalta badi safalta

लखीसराय : बड़ी खबर लखीसराय से है जहां पुलिस ने अंतरजिला गांजा तस्कर गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए तस्करों के पास से 9 किलो गांजा, बाइक एवं 6 मोबाइल बरामद किया गया है.

मामले में एसीडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि मेदनीचौकी थाना की पुलिस को मद्य निषेध एवं स्वापक नियंत्रण ब्यूरो पटना के द्वारा सूचना मिली कि कुछ लोगों के द्वारा मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के हुसैना गांव में गांजा की खरीद बिक्री की जानी है. इसी सूचना पर मैदनीचौकी पुलिस ने हुसैना गांव में छापेमारी की. इस दौरान हुसैना गांव के पंचायत भवन के समीप दो गांजा तस्करों को पकड़ा गया. तलाशी लेने के क्रम में इनके पास से एक बैग से कुल 9 किलो गांजा बरामद हुआ. तीन बाइक सवार गांजा तस्कर पुलिस को देखकर भागने लगे. जिन्हें पुलिस बल के द्वारा पकड़ा गया. तीनों व्यक्ति गांजा लेने के लिए आए थे. गांजे की बड़ी खेप खगड़िया से लाई जा रही थी जो कि लखीसराय के विभिन्न जगहों पर भेजा जाता. फिलहाल पुलिस बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच कर रही है तथा इसमें शामिल अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है. गिरफ्तार सभी गांजा तस्कर की पहचान खगड़िया जिला निवासी संटू पासवान,रोशन कुमार वही लखीसराय जिला निवासी संजय कुमार,गौतम कुमार, राहुल कुमार के रूप में की गई है.

लखीसराय जिला से आत्मानंद सिंह की रिपोर्ट --