Live

गुमला में दर्दनाक सड़क हादसा

अज्ञात हाइवा ने पिकअप वाहन में मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गुमला: बड़ी खबर गुमला से है जहां एनएच-23 गुमला- रांची मुख्यमार्ग पर भरनो थाना क्षेत्र के भड़गांव के पास अज्ञात हाइवा और पिकअप वाहन की टक्कर होने से पिकअप पर सवार 4 व्यक्तियों की मौत हो गई,जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

बताया जा रहा है कि सभी लोग पिकअप वाहन में सवार होकर रांची से गुमला की ओर तिलकुट बेचने जा रहे थे. इसी दौरान अज्ञात वाहन ने पिकअप वाहन में जोरदार टक्कर मारी जिससे ये भीषण सड़क हादसा हो गया. हादसे में चार लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी लोग रांची के रहने वाले हैं. दुर्घटना गुरुवार अहले सुबह की है. घटना के बाद भरनो थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर दो लोगों को सिसई रेफर किया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें