Live

गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव

DM ने दिए गोली मारने के आदेश, 9 ड्रोन कैमरे से 330 मतदान केन्द्रों पर नजर

A
Anurag Goelलेखक

GOPALGANJ : गोपालगंज उपचुनाव के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी मुकम्मल कर ली है। डीएम ने ईवीएम की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को सीधे गोली मारने का आदेश जारी कर दिया है। वहीं 9 ड्रोन कैमरे के जरिए 330 मतदान केन्द्रों पर पैनी नजर रखी जाएगी।

कल 3 नवंबर को होने वाले गोपालगंज उपचुनाव के मद्देनजर डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी और एसपी आनंद कुमार के द्वारा सभी मतदान कर्मियों को ब्रीफिंग की गयी। थावे के मुखीराम राम हाई स्कूल कैंपस में मतदान कर्मियों मतदान कराने को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। थावे डिस्पैच सेंटर से सभी मतदान कर्मियों को ईवीएम कीट और चुनाव संबंधित डॉक्यूमेंट उपलब्ध कराया गया।

डीएम नवल किशोर चौधरी ने बताया कि गोपालगंज उप चुनाव में 330 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां पर 9 ड्रोन कैमरे लगाए गए हैं। जिससे सभी मतदान केंद्रों पर नजर रखी जाएगी। सभी बूथों पर अर्ध सैनिक बलों को तैनात किया गया है। डीएम ने ईवीएम की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालो को गोली मारने का आदेश दिया है।

गोपालगंज से मंजेश मिश्रा की रिपोर्ट ...

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें