Hindi News / आंगनबाड़ी सेविका पर फॉर्म के बदले पैसे लेने का आरोप,वीडियो वायरल

गिरिडीह में मंईयां योजना के नाम पर धांधली : आंगनबाड़ी सेविका पर फॉर्म के बदले पैसे लेने का आरोप,वीडियो वायरल

Edited By:  |
giridih mein maiyan yojna k naam par dhandhali

गिरिडीह: जिले के जमुआ प्रखंड के तेलमकरी आंगनबाड़ी केंद्र में मंईयां सम्मान योजना के सत्यापन के नाम पर फर्जीवाड़ा हो रहा है. योजना के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है. आंगनबाड़ी सेविका रौशन आरा पर लाभुकों से फॉर्म सत्यापन के बदले पैसे लेने का आरोप लगा है.आंगनबाड़ी सेविका रौशन आरा पर लाभुकों से फॉर्म सत्यापन के बदले पैसे लेने का आरोप लगा है.

इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सेविका एक फॉर्म पर सिग्नेचर करने के एवज में 200 रुपये लेते नजर आ रही है. वीडियो में कई लाभुक केंद्र पर मौजूद दिख रहे हैं. वहीं, वीडियो में एक व्यक्ति के सवाल पूछे जाने पर भी सेविका बिना किसी डर के खुलेआम पैसे मांगती दिखाई दे रही हैं.

इतना ही नहीं सेविका द्वारा पैसे का अन्य कर्मियों के बीच बंटवारे की भी बात कही जा रही है. हालांकि,आंगनबाड़ी सेविका को यह भी जानकारी है कि उनके इस कृत्य का वीडियो बनाया जा रहा है. उसके बाद भी निर्भीक होकर पैसे ले रही है. वीडियो में लोगों ने मामले की शिकायत बीडीओ और उपायुक्त से करने की बात कही है. वीडियो वायरल होने के बाद जांच की मांग तेज हो गई है. हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि कशिश न्यूज नहीं करता है.