गायब नवजात बरामद : गढ़वा में नवजात को मृत बताकर ले गए थे परिजन,पुलिस ने तीन माह बाद बच्चे को किया सकुशल बरामद

Edited By:  |
gayab navjaat bramad

गढ़वा:जिले के रंका अनुमंडल में स्थित सरकारी अस्पताल से एकनवजात को मृत बताकर बच्चे के परिजन द्वारा ले जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है. पीड़िता के शिकायत पर पुलिस ने नवजात को साढ़े तीन महीने बाद सकुशल बरामद किया. पुलिस के इस खुलासे से स्वास्थ्य विभाग मेंं हड़कंप मच गया है.

घटना के बारे में बताए कि रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जन्म के बाद नवजात को मृत बताकर अपने ही परिजन द्वारा ले जाने का मामला उजागर हुआ है. मामला सामने आते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नवजात को बरामद कर उसकी मां को सौंप दिया है. रंका डीएसपी रोहित रंजन सिंह ने बताया कि रंका थाना क्षेत्र के भलुआनी गांव की रहने वाली बसंती देवी ने थाना में आवेदन देकर अपने नवजात बच्चे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई थी.

पीड़ित महिला ने बताया कि 27 अक्टूबर 2025 को वह अपनी मामी मंदोदरी देवी के साथ प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थी. प्रप्रसव के बाद मामी ने अस्पताल में ही अपनी बेटी को नवजात सौंप दिया था. इधर,सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शाहपुर, चैनपुर स्थित रिश्तेदार के घर पर छापेमारी कर बच्चे को सकुशल बरामद किया और उसे उसकी मां बसंती देवी को सौंपा.

गौरतलब है कि भलुआनी गांव निवासी झरी राम की पत्नी रीता देवी ने थाना में आवेदन देकर बच्चा बेचने का आरोप लगाई थी. आवेदन में कहा है कि 27 अक्टूबर 2025 को देवेंद्र राम पत्नी गोतनी बसंती देवी को प्रसव के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया था. अस्पताल में उसने बेटे को जन्म दिया था. उसके कुछ देर बाद बच्चे को मृत बताकर शव भी नहीं दिया गया. जिसके बाद परिवार के सभी सदस्य वापस घर चले गए थे. उसके बाद पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज पर तीन महीने बाद उजागर किया.