गढ़वा : सड़क निर्माण की अनियमितता पर अमर्यादित बयान,इंजीनियर-ठेकेदार को जूता से मारूंगा-सत्येंद्रनाथ तिवारी
गढ़वा:शहर में बन रहीसड़क निर्माण कंपनी एवं इंजीनियर पर बीजेपी विधायक सतेन्द्रनाथ तिवारी उस वक्त आग बबूला हो गए जब निर्माण कार्य में अनिमियता पाया. बीजेपी विधायक सतेन्द्रनाथ तिवारी आक्रोश में बेहद अमर्यादित भाषा का उपयोग किया. सड़क निर्माण में देरी होने पर उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि ठेकेदार और इंजिनयर को पेड़ पर लटका कर जूता से मारूंगा. विधायक ने खुलेआम चेतावनी देते हुए कहा कि कर के दिखाएंगे. जनता की परेशानी के लिए वे ठेकेदार और इंजीनियर की पिटाई करने से कतई पीछे नहीं हटेंगे.
अनियमितता देखकर बिफरे बीजेपी विधायक
गढ़वा शहर के बीचों-बीच पिछले दो वर्षों से सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है. अनियमितता इस कदर बरती गई है कि दुकानों को सड़क से नीचे कर दिया है. जबकि, सड़क ऊपर हो गया है. विधायक ने कहा कि सड़क बनने में देरी हो या शहर वासी धूल फांक रहे हैं, आने वाले दिनों में लोगों को अगर दमा जैसी बीमारी हो जाएगी तो इसका जिम्मेदार कौन होगा. कार्य की गुणवत्ता देखने के बाद सतेन्द्रनाथ तिवारी बिफर गए.
'जेल भी जाना पड़े तो मैं जाऊंगा'
विधायक सतेन्द्रनाथ तिवारी ने बयान देते हुए कहा कि अगर मुझे जेल भी जाना पड़े तो मैं जाऊंगा, लेकिन जनता के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार भी नहीं चाहती है की सड़क बने और शहरवासियों को राहत मिले.
पिछले दो वर्षों से चल रहा निर्माण कार्य,भड़के विधायक
उन्होंने बताया की गढ़वा शहर से गुजरने वाले सड़क का निर्माण कार्य पिछले दो वर्षों से चल रहा है, पूरा शहर में धूल हो रहा है लोग बीमार पड़ रहे हैं. सड़क लोगों की सुविधा के लिए बन रही है, लेकिन जिस तरह से काम चल रहा यह सड़क लोगें के लिए आफत बन गई है.