दिव्यांगजन महोत्सव 2026 का राज्यस्तरीय आयोजन : मंत्री मदन सहनी सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत 10 अभ्यर्थियों को देंगे चेक

Edited By:  |
divyang mahotsav 2026 ka rajyaastariya aayojan

पटना : दिव्यांगजन सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना-2025 के तहत बिहार सरकार द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को प्रोत्साहन राशि देने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. योजना के तहत आज 10 अभ्यर्थियों को चेक मिलेगा. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी होंगे.

दिव्यांगजन महोत्सव 2026 का राज्यस्तरीय आयोजन शुक्रवार को पटना में आयोजित हो रहा है. इस योजना के अंतर्गत मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार की तैयारी के लिए ₹50,000 से ₹1,00,000 तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी. कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री मदन साहनी द्वारा इस चरण में 10 अभ्यर्थियों को चेक प्रदान किया जाएगा.

लाभुकों में रामलाल झा (EWS),पुष्पराज कुमार (BC),विकास कुमार (BC),प्रेमशंकर कुमार (GEN),अभिषेक कुमार (BC),छोटू कुमार (GEN),नीरज कुमार (BC),तेजप्रताप यादव (BC)और सोनू कुमार (BC)शामिल हैं.

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पैरा एथलीट गोल्डी कुमारी (एशियन गेम्स) और अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट शैलेश कुमार मौजूद रहेंगे.

समारोह में समाज कल्याण विभाग की सचिव वंदना प्रेयसी प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगी. उनके साथ निदेशक,समाज कल्याण निदेशालय रंजना निदेशक,दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय योगेश कुमार सागर और प्रबंध निदेशक,बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड स्पर्श गुप्ता भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट--