Hindi News / मां और बेटे की हत्या,आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

देवघर में डबल मर्डर से सनसनी : मां और बेटे की हत्या,आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Edited By:  |
deoghar mein double murder se sansani

देवघर: जिले के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह महापुर पंचायत में देर रात करीब 1:30 बजे मां और उसके 14 वर्षीय बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और सनसनी का माहौल है. अज्ञात अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है.

तीन वर्ष पूर्व परिवार के मुखिया की भी हुई थी हत्या

स्थानीय लोगों के अनुसार, लगभग तीन वर्ष पूर्व इसी परिवार के मुखिया की भी अनाज खिलाने को लेकर हुए विवाद में हत्या कर दी गई थी. अब एक ही परिवार में दोबारा हुई इस वारदात ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

घटनास्थल पर जायजा लेने पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सोनारायठाड़ी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. इसके बाद आस पास के कई थानों की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए देवघर पुलिस अधीक्षक (एसपी) भी घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण कर जांच के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

पुलिस विभिन्न पहलुओं पर कर रही जांच,अपराधियों की तलाश जारी

जिला प्रशासन ने कहा है कि घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.फिलहाल हत्या के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है.