DELHI NEWS : दिल्ली में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य निर्वाचन आयुक्तों का होगा राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
NEWS DESK : भारत निर्वाचन आयोग (ECI) 24 फरवरी, 2026 को राज्य निर्वाचन आयुक्तों (State Election Commissioners–SECs) का एक राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करेगा. देश के सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के राज्य निर्वाचन आयुक्तों के इस सम्मेलन में भाग लेने की अपेक्षा की जा रही है. यह सम्मेलन भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा.
राज्य निर्वाचन आयुक्तों का यह राष्ट्रीय सम्मेलन25वर्षों से अधिक अंतराल के बाद आयोजित किया जा रहा है. इससे पूर्व ऐसा सम्मेलन वर्ष1999में आयोजित हुआ था.
मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC)ज्ञानेश कुमार,निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू एवं डॉ. विवेक जोशी के साथ इस सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे तथा उद्घाटन समारोह में राज्य निर्वाचन आयुक्तों को संबोधित करेंगे.
राज्य निर्वाचन आयुक्त अपने विधिक एवं तकनीकी विशेषज्ञों के साथ सम्मेलन में भाग लेंगे और अपने विचार प्रस्तुत करेंगे. भारत निर्वाचन आयोग के सभी36राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEOs)इस राष्ट्रीय सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे.
इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य,अपने-अपने कानूनी ढांचे के अंतर्गत निर्वाचन प्रक्रियाओं एवं लॉजिस्टिक्स के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन आयुक्तों के कार्यप्रणाली में आपसी समन्वय को सुदृढ़ करना है.
प्रतिभागी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की मतदाता पात्रता से संबंधित निर्वाचन कानूनों,भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रारंभ की गई तकनीकी पहलों जैसे हाल ही में लॉन्च किए गएECINETडिजिटल प्लेटफॉर्म तथा ईवीएम सहित अन्य विषयों पर चर्चा सत्रों में भाग लेंगे.
भारत निर्वाचन आयोग,संविधान एवं देश के कानूनी ढांचे के अनुरूप निर्वाचन नामावलियों की तैयारी तथा निर्वाचन संचालन के अपने अनुभवों को साझा करेगा.
राज्य निर्वाचन आयुक्तों का गठन संबंधित राज्यों के कानूनों के अंतर्गत 73वें एवं 74वें संविधान संशोधनों के सशक्त प्रावधानों के तहत किया गया है. राज्य निर्वाचन आयुक्तों को पंचायतों एवं नगर निकायों के सभी चुनावों के लिए निर्वाचन नामावलियों की तैयारी तथा उनके संचालन, निर्देशन और नियंत्रण का अधिकार प्राप्त है.
राजीव रंजन की रिपोर्ट--