Live

दक्षिण पूर्व रेलवे के GM पहुंचे लोहरदगा

पिस्का व लोहरदगा को अमृत रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित करने पर दिये जरुरी निर्देश

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लोहरदगा :दक्षिण-पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने पदाधिकारी की टीम के साथ मंगलवार को रांची से लोहरदगा रेल लाइन का निरीक्षण किया. लोहरदगा रेल लाइन का निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कहा कि रांची से लोहरदगा और टोरी के बीच जल्द ही कई नई रेलगाड़ी का परिचालन शुरू होगा. यही नहीं इस साल 2024 में हटिया से लोहरदगा के बीच भी यात्री रेलगाड़ी दौड़ने लगेगी.

दक्षिण-पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक ने इस दौरान विभिन्न रेलवे स्टेशनों में पहुंचकर यात्री सुविधाओं की जांच की. इस लाइन पर पिस्का और लोहरदगा रेलवे स्टेशन को अमृत रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किए जाने को लेकर योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिए. लोहरदगा पहुंचने पर जीएम से स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुलाकात की. जनप्रतिनिधियों ने इस लाइन पर वंदे मातरम भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू करने की मांग की. इसके अलावा अन्य रेल गाड़ियों का परिचालन शुरू करने की भी मांग की गई. जीएम के निरीक्षण को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे. साल 2024 में रांची से लोहरदगा होते हुए टोरी के रास्ते कई रेल गाड़ियों का परिचालन शुरू करने की बात महाप्रबंधक ने कही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें