Live

BREAKING NEWS

I.N.D.I.A की मुंबई बैठक में बनी को-ऑर्डिनेशन कमिटी..,हेमंत-तेजस्वी-ललन को मिली जगह !

A
Arun Chourasiaलेखक

MUMBAI:-INDIA गठबंधन की मुंबई में आयोजित बैठक में 13 सदस्यीय को-ऑर्डिनेशन कमिटि बनाई गई है.इस कमिटि में बिहार के सीएम नीतीश कुमार नहीं हैं बल्कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव हैं.


मिली जानकारी के अनुसार 13 सदस्यीय कमिटि में कांग्रेस से के.सी वेणूगोपाल, एनसीपी चीफ शरद पवार,जेएमएम सुप्रीमो सह झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन,डीएमके प्रमुख सह तमिलनाडू के सीएम एम.के स्टालिन,शिवसेना से संजय राउत,जेडीयू से ललन सिंह,आरजेडी से तेजस्वी यादव,तृणमूल कांग्रेस से अभिषेक बनर्जी,आम आदमी पार्टी से राघव चड्ढा,,सीपीआई के डी.राजा,पूर्वसीएम महबूबा मुफ्ती और उमर अबदुल्ला,सपा से जावेदन खान को इस कमिटि सह समन्वयक बनाया गया है,जबकि समन्वयक पर अभी फैसला नहीं हुआ है.बिहार के सीएम नीतीश कुमार और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम संयोजक पद के लिए चर्चा में था..


इस बैठक में INDIA गठबंधन ने अपना नारा तय कर लिया है. जुड़ेगा भारत जीतेगा इंडिया स्लोगन के साथ गठबंधन चुनाव मैदान में उतरेगी. सितंबर के तीसरे सप्ताह में रैली की शुरूआत होगी और सीटों के बंटवारे का फार्मूला जल्द तय होगा.


बताते चलें कि आज की बैठक को लेकर पहले से चर्चा हो रही थी कि कमिटि का संयोजक तय किया जाएगा,पर अभी तक मिली जानकारी के अनुसार संयोजक का नाम तय नहीं हो पाया है और अगर तय हो भी गया है तो एक रणनीति के तहत इसकी घोषणा नहीं की जा रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें