Live

कांग्रेस का बाबूलाल को नसीहत

विपक्ष के मुद्दें पर हमलावर, जानिए आखिर क्या बोल गए राजेश ठाकुर

A
archana singhलेखक

बोकारो:झारखंड में विपक्ष के मुद्दें पर कांग्रेस ने एक बार फिर हमला बोला है. पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पर जोरदार राजनीतिक हमले करते हुए उन्हें नसीहत दी है. राजेश ठाकुर ने कहा कि बाबूलाल मरांडी को यह समझने की जरूरत है कि दो दिन पहले ही उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर दूसरे को कमान दे दी गई है.



कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चाहे वह ईडी हो या डीजीपी के मुद्दे पर वह अपना बयान देने लगते हैं. ऐसे में अब प्रदेश अध्यक्ष को भी कुछ काम करने देना चाहिए. उन्होंने तंज सकते हुए कहा कि जो काम प्रवक्ताओं का है वह बाबूलाल मरांडी कर रहे हैं. जबकि, वे केंद्रीय मंत्री रह चुके, पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की बी कमान संभाल चुके हैं.लेकिन, अब उन्हें अपनी गरिमा को बचाए रखने की जरूरत है.

बोकारो से संजीव कुमार की रिपोर्ट


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें