सीएम सम्राट पर सियासत : रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने दी शुभकामनाएं,कहा-सुशासन को आगे बढ़ाएंगे सम्राट
रांची:बिहार मेंमुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को कमान देने पर झारखंड की सियासत में भी एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने नई मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को शुभकामनाएं दी है. इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में संजय सेठ ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक संवेदनशील, ऊर्जामन और बेहद ही उम्दा इंसान है.
रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में जो सुशासन व्यवस्था कायम की थी, सम्राट चौधरी सुशासन के उस लकीर को और आगे बढ़ाएंगे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को गढ़ने का काम किया है. प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में बिहार की तकदीर और तस्वीर दोनों बदली है.
वहीं, रक्षा राज्य मंत्री ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस, आरजेडी समेत अन्य विपक्षी दलों को जनता की अदालत लगातार नकार रही है.