Hindi News / केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी से करेंगे मुलाकात,15 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं पर...

सीएम सम्राट का दिल्ली दौरा : केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी से करेंगे मुलाकात,15 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं पर होगी चर्चा

Edited By:  |
cm samrat ka delhi daura

पटना:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनकी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी से अहम बैठक प्रस्तावित है. इस बैठक में बिहार की सड़क, पुल और रेलवे ओवरब्रिज (ROB) से जुड़ी लगभग 15 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा होगी.

मुख्यमंत्री करेंगेकेंद्र सरकार से सहयोग और वित्तीय स्वीकृति की मांग

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री राज्य में आधारभूत संरचना को मजबूत करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार से सहयोग और वित्तीय स्वीकृति की मांग करेंगे। बैठक में डुमराव, विक्रमगंज, सफिया सराय और जहानाबाद में नए रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के प्रस्ताव प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से स्थानीय लोगों को जाम और यातायात संबंधी समस्याओं से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

अरवल-बिहारशरीफ पथ परियोजना को लेकर भी होगी चर्चा

इसके अलावा अरवल-बिहारशरीफ पथ परियोजना को लेकर भी चर्चा होगी,जिसे राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग माना जा रहा है। मुख्यमंत्री बेतिया,समस्तीपुर और औरंगाबाद में प्रस्तावित बाइपास परियोजनाओं के लिए भी केंद्र से मंजूरी और आर्थिक सहायता का अनुरोध करेंगे। इन बाइपास के निर्माण से शहरों के भीतर यातायात दबाव कम होगा और लंबी दूरी की यात्रा आसान बनेगी।

दो नए पुलों के निर्माण पर होगी बातचीत

बैठक में जयनगर स्थित कमला नदी पर दो नए पुलों के निर्माण का मुद्दा भी उठाया जाएगा। इन पुलों के बनने से मिथिलांचल क्षेत्र की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी तथा लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

रियोजनाओं को केंद्र की मंजूरी मिलने के बाद मिलेगी नई गति

मुख्यमंत्री का यह दौरा बिहार के विकास की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राज्य सरकार को उम्मीद है कि इन परियोजनाओं को केंद्र की मंजूरी मिलने के बाद सड़क और परिवहन नेटवर्क को नई गति मिलेगी। राजनीतिक हलकों में भी इस बैठक पर नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि विकास योजनाओं के साथ-साथ इसे बिहार की भावी रणनीति से जोड़कर भी देखा जा रहा है।