Hindi News / पूर्णिमा पर महाबोधि महाविहार पहुंचे सद्गुरु, महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना

BIHAR NEWS : पूर्णिमा पर महाबोधि महाविहार पहुंचे सद्गुरु, महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना

Edited By:  |
bihar news bihar news

बोधगया : विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु एवं ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु ने सोमवार को पूर्णिमा के अवसर पर बोधगया स्थित महाबोधि महाविहार का दर्शन किया. उन्होंने मंदिर के मुख्य गर्भगृह में भगवान बुद्ध को पुष्प अर्पित कर पूरे विधि विधान से पूजा की.

महाबोधि मंदिर के मुख्य भिक्षु, बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति (BTMC) के पदाधिकारियों एवं भिक्षु समुदाय ने सद्गुरु का स्वागत किया. इसके बाद बोधि वृक्ष के नीचे आयोजित संक्षिप्त संवाद में शांति, करुणा, मानवता और धार्मिक सद्भाव के संदेश पर चर्चा हुई.

दौरे के अंत में सद्गुरु ने मंदिर की विज़िटर्स बुक में अपने विचार दर्ज किए औरBTMCके अध्यक्ष एवं डीएम शशांक शुभंकर की ओर से उन्हें महाबोधि मंदिर की प्रतिकृति एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया.

बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट--