Hindi News / PM के संदेश को सोशल मीडिया पर साझा कर कहा- युवाओं का भविष्य...

सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा बयान : PM के संदेश को सोशल मीडिया पर साझा कर कहा- युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखना मोदी सरकार की गारंटी

Edited By:  |
cm samrat chaudhary ka bada bayan

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने युवाओं के भविष्य और उनके अधिकारों की सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि युवाओं के सपनों के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी लोग युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के दोषी पाए जाएंगे,उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा.

सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखना मोदी सरकार की गारंटी है. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार युवाओं को पारदर्शी व्यवस्था,न्याय और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता युवाओं की सुरक्षा,सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करना है. उन्होंने दोहराया कि कानून का राज कायम रखना और किसी भी शिकायत पर त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई करना सरकार की जिम्मेदारी है. यदि कोई व्यक्ति युवाओं के हितों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करना सरकार का संकल्प है. रोजगार,शिक्षा और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार हर हाल में युवाओं के हितों की रक्षा करेगी और उनके भविष्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होने दिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य ऐसा वातावरण तैयार करना है,जहां हर युवा सुरक्षित महसूस करे और अपने सपनों को पूरा करने का समान अवसर प्राप्त कर सके.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-