Live

CM का रामगढ़ दौरा आज

पतरातू में VVIP होटल पर्यटन विहार का उद्घाटन एवं जिले के कई बड़ी योजनाओं का करेंगे ऑनलाइन शिलान्यास

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज रामगढ़ जिले के पतरातू लेक रिसोर्ट में नवनिर्मित वीवीआइपी होटल पर्यटन विहार का उद्घाटन करने पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री के साथ पर्यटन मंत्री हफीजुल हसन,हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा व बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. दोपहर 1 बजे पतरातू के लेक रिसोर्ट में मुख्यमंत्री का आगमन होगा. पुलिस के जवानों द्वारा सीएम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा. मुख्यमंत्री का स्वागत पारंपरिक नृत्य संगीत के साथ किया जाना है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नवनिर्मित होटल पर्यटन बिहार का उद्घाटन भी करेंगे और जनसभा को संबोधित भी करेंगे. इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है. पतरातू उच्च रिंगर रामनवमी अखाड़ा मैदान में बने पंडाल में लगभग 4000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ऑनलाइन जिले के कई बड़ी योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे. साथ ही साथ पर्यटन विभाग द्वारा कराई गई फोटोग्राफी प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत भी करेंगे.

इसके बाद मुख्यमंत्री कुरूद पर सवार होकर पतरातू डैम के दूसरी ओर नीतू आ टापू पर बने आईलैंड पर भी जाएंगेपतरातु लेक रिजॉर्ट परिसर में बने वीआईपी होटल पर्यटन बिहार जी प्लस 3 है इसमें कुल 20 कमरे बनाए गए हैं सोलर डबल बेड रूम है 4 सुइट रूम भी है इस होटल में ठहरने वालों को रेस्टोरेंट बार जीएम स्विमिंग पूल जैसी कई आधुनिक सुविधाएं मिलेंगे.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें