चैत्र नवरात्रि 2024 : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जमशेदपुर में अपने आवास पर किया पूजा अर्चना, भगवान से मांगा आशीर्वाद
                                                                Edited By:
                                                                
                                                                 |
                                                                
                                                                
                                                            
                                                        Updated :17 Apr, 2024, 03:49 PM(IST)
                                                                जमशेदपुर :नवरात्र के अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने आवास पर सपरिवार पूजा अर्चना और हवन किया और राज्य और देश की खुशहाली के लिए भगवान से कामना की. जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित आवास पर अर्जुन मुंडा के साथ उनकी धर्म पत्नी मीरा मुंडा समेत परिवार के सदस्य और भाजपा के कई लोग उपस्थित रहे.