CBSE BOARD : आज से दसवीं और बारहवीं सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा शुरू,रांची जोन में बनाए गए 38 परीक्षा केंद्र

Edited By:  |
cbse board

रांची: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई द्वारा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा आज से शुरू हो रही है. दसवीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च तक चलेगी. जबकि, 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक चलेगी. रांची जोन के अंतर्गत खूंटी, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा और लातेहार जिले आते हैं. इस जोन में दसवीं के लगभग 19 हजार और 12वीं के करीब 14 हजार विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. इसके लिए विभिन्न स्कूलों में कुल 38 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

रांची जोन में कुल 38 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जहां कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा ली जा रही है. 35,000 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं.सीबीएसई 10वीं में आज पहला दिन मैथमेटिक्स की परीक्षा है.