बजट सत्र : डीजे बजाने की मांग को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन,तो इरफान अंसारी साइकिल से पहुंचे विधानसभा

Edited By:  |
budget satra

रांची:झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में सदन के बाहर बीजेपी विधायकों ने जमकर हंगामा किया. रामनवमी के अवसर पर डीजे बजाने की अनुमति की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. हजारीबाग में मंगला जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर हुई कार्रवाई का विरोध किया. विपक्षी विधायकों ने हिंदू के अलावा अन्य धर्म के कार्यक्रमों में डीजे बजाने पर कोई कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाया है. इस मुद्दें पर आज विपक्ष के विधायकों ने खूब हंगामा किया.

डीजल-पेट्रोल व एलपीजी की बढ़ती कीमतों का विरोध

वहीं, हेमंत सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी आज अनोखे अंदाज में साइकिल की सवारी करते हुए विधानसभा पहुंचे.केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए डीजल-पेट्रोल और एलपीजी गैस की बढ़ती कीमतों का अनोखे अंदाज में विरोध किया. बढ़ती कीमतों को लेकर बीजेपी पर हमला बोला. मंत्री इरफान अंसारी नेसभी को स्वस्थ रहने का संदेश देने के लिए साइकिल की सवारी की.कहा कि बीजेपीमूल मुद्दों से भटक कर विरोध प्रदर्शन करती है.

झारखंड में गरीबों का नहीं हो रहाकल्याण

रामनवमी की अवसर पर डीजे बजाने की मांग को लेकर बीजेपी विधायकों के प्रदर्शन को नौटंकी बताया.इस परबीजोपी विधायक नीरज यादव ने मंत्री इरफान अंसारी पर पलटवार करते हुए कहा कि फोटो खिंचवाने के लिए साइकिल से आए हैं.हेमंत सरकार तो हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है.झारखंड में गरीबों का कल्याण नहीं हो रहा है.कहा सभी को स्वस्थ रहने का संदेश देने के लिए साइकिल की सवारी की.