रांची : एलपीजी सिलेंडर कमी होने का लोगों में बढ़ा डर,गोदाम में मची होड़
रांची: राज्य के तमाम जिलों के बाद राजधानी में भी एलपीजी सिलेंडर की किल्लत को लेकर लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है. एलपीजीगैस सप्लाई करने में परेशानी आने पर लोग बड़ी संख्या में गैस गोदाम पहुंच जा रहे. गैस गोदाम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने सभी गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों और घरेलू गैस सिलेंडर के वितरकों के साथ बैठक की. बैठक में कई अहम दिशा निर्देश दिए गए. ब्लैक मार्केटिंग ना हो इसे लेकर विशेष ख्याल रखने का निर्देश दिया गया तो वहीं ये बाते भी निर्देशित किया गया कि ग्राहकों का फोन उठाए जाए और उन्हें प्रॉपर जानकारी दे.
जिला प्रशासन ने सभी गैस एंजेसियों के प्रतिनिधियों से ग्राहकों कोसैटिस्फाइड करने का निर्देश दिया, ताकि किसी तरह की परेशानी ना हो सके. इस मामले को लेकर गैस सिलेंडर वितरकों ने कहा कि वो एक सिलेंडर की डिलीवरी के 25 दिन बाद ही दूसरा गैस सिलेंडर ग्राहकों को दे सकते हैं. इसे लेकर ग्राहकों को जागरूक करने का निर्देश रांची जिला प्रशासन द्वारा दिया गया है.





