बजट सत्र : सदन में मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने रखा प्रस्ताव,मनरेगा योजना की गारंटी 150 दिन बढ़ाने का आग्रह
रांची:झारखंडविधानसभा में सदन की दूसरे पाली की कार्यवाही में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने मनरेगा को लेकरप्रस्ताव पेश किया. मंत्री नेमनरेगा के तहत अब योजना की गारंटी 100 दिन से बढ़ाकर 150 दिन की जाने का आग्रह किया. उन्होंने कहा किइस प्रस्ताव को केंद्र के सामने भेजने की स्वीकृति दी जाए. दीपिका पांडे सिंह ने कहा किगरीबी कम करने, पलायन रोकने में मनरेगा की अहम भूमिका रहेगी.
मंत्री ने कहा किवीबी जी-रामजी योजना से अधिकारों को खतरा हो सकता है.नया नियम अधिनियम की शक्तियों को कम करता है.महात्मा गांधी का नाम योजना से हटाना उस दर्शन को कमजोर करता है जो अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की बात करता है.मनरेगा के मूल अधिकारों से छेड़छाड़ ना की जाए.राज्य सरकार ने प्रस्ताव सदन में रखा है कि मनरेगा में कोई छेड़छाड़ ना हो.
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे ने सदन में पेश किया प्रस्ताव सदन से पारित किया गया.अब केंद्र को राज्य सरकार ये प्रस्तावभेजेगी.