Hindi News / सदन में गूंजा पेयजल संकट का मुद्दा,नेता प्रतिपक्ष बोले-हर बात का ठिकरा केंद्र...

बजट सत्र : सदन में गूंजा पेयजल संकट का मुद्दा,नेता प्रतिपक्ष बोले-हर बात का ठिकरा केंद्र पर फोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण

Edited By:  |
budget satra

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 16वें दिन सदन में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि हुए कहा कि क्या झारखंड सरकार इतनी दिवालिया हो गई है कि चापाकल की मरम्मती के लिए केंद्र से पैसा मांगेगी.

इस पर विधायक हेमलाल मुर्मू संथाल परगना में ड्राइजोन में चालू और लंबित पेयजल योजना का सवाल उठाया. इसके साथ ही चापाकल मरम्मती का मुद्दा उठाया.

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जब हम सबको पता है कि पेट्रोल-डीजल और गैस की समस्या दुनिया भर में चल रही है, लेकिन झारखंड में तो पानी की समस्या को भी दूर नहीं किया गया है. जो लोगों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं. सभी बातों के लिए केंद्र पर ठीकरा फोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण है.

सदन में मंत्री ने कहा हर हाल में सुनिश्चित करेंगे कि जनता को पेयजल संकट से नहीं जूझना पड़े. पानी का लेयर नीचे चला जा रहा है. पहले के बने चापाकल की समीक्षा की जाएगी.फंड को हमने रिलीज कर दिया है केंद्र के दोषारोपण वाली कोई बात नहीं है.