Hindi News / चतरा में ड्यूटी के दौरान CRPF जवान ने खुद को गोली मार कर...

BREAKING NEWS : चतरा में ड्यूटी के दौरान CRPF जवान ने खुद को गोली मार कर की खुदकुशी, घटना से सनसनी

Edited By:  |
breaking news

चतरा : बड़ी खबर चतरा से है जहां ड्यूटी के दौरान सीआरपीएफ 22 वीं बटालियन के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. गुरुवार देर रात करीब 11:30 बजे सिमरिया थाना क्षेत्र के शीला ओपी की घटना है. मृतक जवान आशीष कुमार सिंह उत्तरप्रदेश का रहनेवाला है. मौत के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हुआ है. घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.