Hindi News / राज्यपाल से मिले सीएम हेमंत सोरेन,लोक भवन में हुई बातचीत

BREAKING : राज्यपाल से मिले सीएम हेमंत सोरेन,लोक भवन में हुई बातचीत

Edited By:  |
breaking

रांची:झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को अचानक कांके रोड स्थित लोक भवन पहुंचे. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से हेमंत सोरेन ने शिष्टाचार मुलाकात की. लोकभवन में शिष्टाचार भेंट के तहत मुख्यमंत्री ने कई मुद्दों पर राज्यपाल से बातचीत की.

मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य की प्रगति से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से बातचीत हुई.विभिन्न समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श हुआ. भेंट के क्रम में राज्यपाल को मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति से भी अवगत कराया.वहीं, सीएम के लोकभवन पहुंचने से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.