Live

बोकारो में BGH के डॉ. से लाखों रुपये की ठगी

पीड़ित ने साइबर थाने में की शिकायत, जांच में जुटी पुलिस

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बोकारो : बड़ी खबर बोकारो से है जहां बीजीएच के चिकित्सा प्रमुख विभूति भूषण करुणामय से20लाख,86हजार947रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. पीड़ित व्यक्ति ने साइबर थाने में इसकी शिकायत की है. इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि बोकारो जनरल अस्पताल के चिकित्सा प्रमुख डॉ. विभूति भूषण करुणामय से20लाख86हजार947रुपये की ठगी हो गई है. इसके बाद पीड़ित ने साइबर थाने में इसकी शिकायत की है. मामले में बोकारो एसपी मनोज स्वर्गीयरी ने बताया कि मामले की जांच शुरु हो गई है और ठगों के खाते को चिह्नित कर लिया गया है.

वहीं,बोकारो स्टील ऑफिसर एसोसिएशन के महासचिव अजय कुमार पांडे ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से अधिकारियों को इस तरह के कॉल आ रहे हैं. उन्होंने खुद भी एक कॉल मिलने की बात कही है,जिसकी जांच में वह नंबर पाकिस्तान का निकला है."ऐसे कॉल्स अधिकारियों को बार-बार किए जा रहे हैं. सतर्क रहने की आवश्यकता है."

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें