चतरा में ठंड से बचाने के लिए मरीजों को मिला कंबल : सांसद के निर्देश पर अस्पताल में कंबल वितरण
Edited By:
|
Updated :11 Dec, 2025, 11:12 AM(IST)
चतरा:-चतरा में कड़ाके की ठंड के बीच सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए राहत भरी पहल की गई। सांसद कालीचरण सिंह के निर्देश पर उनके पुत्र नीतीश कुमार ने अस्पताल पहुँचकर मरीजों के बीच कंबल वितरण किया। अचानक बढ़ी ठंड की वजह से मरीजों और उनके परिजनों को ठिठुरन की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में कंबल वितरण से सभी के चेहरों पर राहत देखने को मिली।

नीतीश कुमार ने वार्ड-वार्ड जाकर मरीजों की कुशलक्षेम पूछी और उन्हें गर्म कंबल सौंपे। इस दौरान उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में कोई भी मरीज या असहाय व्यक्ति बिना गर्म कपड़े के नहीं रहे यहीं सांसद कालीचरण सिंह का प्रयास है। कंबल पाकर मरीजों ने सांसद और उनके पुत्र का आभार जताते हुए कहा कि यह पहल उनके लिए बड़ी राहत साबित हुई है। सामाजिक सरोकार के इस कार्य ने जिले में सकारात्मक संदेश दिया है।
