Hindi News / बोले-नेता प्रतिपक्ष का विदेश दौरे पर जाना उनकी प्राथमिकताओं पर उठाता सवाल

BJP प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने RJD पर साधा निशाना : बोले-नेता प्रतिपक्ष का विदेश दौरे पर जाना उनकी प्राथमिकताओं पर उठाता सवाल

Edited By:  |
bjp prawakta kuntal krishna ne rjd per sadha nishana

पटना : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि उपचुनाव और राजनीतिक गतिविधियों के बीच तेजस्वी यादव का बार-बार विदेश जाना कई गंभीर सवाल खड़े करता है.

कुंतल कृष्ण ने आरोप लगाया कि जब बिहार में महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम चल रहे हैं, तब नेता प्रतिपक्ष का विदेश दौरे पर जाना उनकी प्राथमिकताओं पर सवाल उठाता है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव बार-बार विदेश क्यों जाते हैं, किन देशों में जाते हैं और वहां किससे मुलाकात करते हैं, इस बारे में जनता को जवाब मिलना चाहिए.

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि बिहार की जनता जानना चाहती है कि ऐसे महत्वपूर्ण समय में नेता प्रतिपक्ष राज्य से बाहर क्यों रहते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष को जनता के मुद्दों पर सक्रिय रहने के बजाय विदेश यात्राओं में अधिक रुचि है.

हालांकि, तेजस्वी यादव या राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से भाजपा के इन आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. उधर अर्जेंटीना इस्पात की प्रतिक्रिया जाहिर की है और बीजेपी के आरोपों को सिरे से खारिज किया है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--