Hindi News / शिकायतों के समाधान के लिए अब टोल-फ्री हेल्पलाइन शुरू

बिहार शिक्षा विभाग की बड़ी पहल : शिकायतों के समाधान के लिए अब टोल-फ्री हेल्पलाइन शुरू

Edited By:  |
bihar siksha vibhag ki badi pehal

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने आम लोगों, छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। विभाग ने शिक्षा से संबंधित शिकायतों, सुझावों और समस्याओं के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। अब कोई भी व्यक्ति शिक्षा व्यवस्था से जुड़े किसी भी मुद्दे पर सीधे विभाग से संपर्क कर सकता है।

सरकारशिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए प्रयासरत

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोगों से इस सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की है। वहीं, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जनता की भागीदारी से शिक्षा व्यवस्था में सुधार को और गति मिलेगी।

इन नंबरों पर कॉल करकिसी भी विषय पर दर्ज करा सकते शिकायत

शिक्षा विभाग ने शिकायत दर्ज कराने के लिए 14417 तथा 1800-345-4417 टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों पर कॉल कर स्कूलों, शिक्षकों, पठन-पाठन, आधारभूत सुविधाओं, छात्रवृत्ति, नामांकन, परीक्षा या शिक्षा विभाग से जुड़े अन्य किसी भी विषय पर शिकायत या सुझाव दर्ज कराया जा सकता है।

विभाग का का दावा,शिकायतों पर की जाएगी त्वरित कार्रवाई

विभाग का कहना है कि प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी और समस्याओं के समाधान की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। सरकार का मानना है कि नागरिकों के सहयोग और सुझाव से शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, गुणवत्तापूर्ण तथा प्रभावी बनाया जा सकेगा।

शिकायतों के निस्तारण में आएगी तेजी

शिक्षा विभाग की यह पहल आम लोगों और विभाग के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। इससे शिकायतों के निस्तारण में तेजी आएगी, जवाबदेही बढ़ेगी और सरकारी स्कूलों सहित पूरे शिक्षा तंत्र में पारदर्शिता एवं सुधार को नई मजबूती मिलेगी।